रामनगर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सावल्दे क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं।
सावल्दे पूर्वी की बैठक कांग्रेस नेता व पूर्व प्रधान वेद प्रकाश के निवास पर सम्पन्न हुई। इसके बाद सावल्दे पश्चिम प्रथम की बैठक पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शाहिद हुसैन के निवास पर और सावल्दे पश्चिम द्वितीय की बैठक कांग्रेस नेता रमेश सिंह के घर आयोजित की गई।
इन बैठकों में बूथ कमेटियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर बूथ कमेटियों को और मजबूत बनाने के लिए नई रणनीतियां तय की गईं।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक रणजीत रावत ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने और चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इन बैठकों से साफ है कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों को लेकर जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik