रामनगर में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने तहसील मुख्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने नैनीताल के अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी और उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान से कार्य प्रगति की जानकारी ली और एक मांग पत्र भी सौंपा।
मांग पत्र में रामनगर में आधार सेवा केंद्रों की संख्या बढ़ाने और उनकी व्यवस्था को सुचारू करने की प्रमुख मांग की गई। इसके साथ ही पंपापुरी, भरतपुरी, कौशल्यपुरी और दुर्गापुरी क्षेत्रों के नियमितीकरण, ग्राम चुकुम के विस्थापन, तथा नया झिरना और लालढांग सहित अन्य गांवों के सर्वेक्षण कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
गणेश रावत ने प्रशासन से इन सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित की भावना के अनुरूप प्राथमिकता से पूरे किए जाने चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik