देवभूमि उत्तराखंड में आज एक खास राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल देखने को मिली, जब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य के दौरे पर पहुंचे।
पंतनगर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर रक्षा मंत्री का अभिनंदन किया और देवभूमि में उनके आगमन पर खुशी जताई।
रक्षा मंत्री के इस दौरे को राज्य के विकास और सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
पंतनगर एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं के बीच संक्षिप्त बातचीत भी हुई, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
राजनाथ सिंह का यह दौरा उत्तराखंड के लिए खास माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में राज्य को कई नई सौगातें मिल सकती हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik