ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 10, 2026 03:23 PM IST
राज्य

उत्तराखण्ड में अगले सात दिनों तक बारिश होने का अनुमान

देहरादून। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक उत्तराखण्ड में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के जारी  पूर्वानुमान के अनुसार 11 सिंतबर को राज्य के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। दूसरी तरफ राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तेज से बहुत तेज दौर भी चलेंगे। शनिवार 12 सितंबर को पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ वर्षा के तेज से बहुत तेज दौर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार 13 सितंबर के लिए भी अलर्ट जारी किया है। रविवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं बारिश की तेज से बहुत तेज बौछारें पड़ेंगी। सोमवार 14 सितंबर को मंगलवार 15 सितंबर और बुधवार 16 सितंबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ होगी। गणेश चतुर्थी पर उत्तराखंड के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी तो कहीं-कहीं बारिश के तेज से बहुत तेज दौर चलेंगे। इस दिन भी येलो अलर्ट रहेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×