ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 15, 2025 07:37 PM IST
  • Updated: August 07, 2025 11:37 AM IST
राष्ट्रीय

रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की कार्यकारिणी गठित


पिथौरागढ़ । उत्तराखण्ड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कर्मियों ने निगम के सामने चालक-परिचालकों की दिक्कतें उठाने को लेकर वार्ता की। चुनाव अधिकारी राकेश तोमर और प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश वर्मा, प्रांतीय महामंत्री रविनंदन कुमार ने उत्तराखण्ड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का चुनाव संपन्न कराया। इसमें कपिल त्रिपाठी को क्षेत्रीय अध्यक्ष, जगदीश चंद्र जोशी को क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। सुरेश चंद्र पाण्डेय, विमल पाठक को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार सिंह को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया। दिलेर सिंह, कृष्णा सिंह को क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। भूपेश उपाध्याय को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। संजीव कुमार को क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष,राकेश रावत को क्षेत्रीय लेखा परीक्षक,गौरव शर्मा को मीडिया प्रभारी और राम सिंह बोरा को क्षेत्रीय कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन हित में कार्य करने व चालक-परिचालकों की समस्याएं निगम स्तर में उठाने की बात कही।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×