ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 05, 2026 04:00 PM IST
अपराध

करंट की चपेट में आने से पुजारी की मौत

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में शिव पुराण कथा के दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार  डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि करंट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। जांच में पता चला कि श्रीपुरम कालोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी 35 वर्षीय भुवन चंद्र पंत पुरोहित थे। शनिवार को वह गौजाजाली उत्तर आंवला चैकी रोड स्थित दुर्गा कालोनी निवासी जय दत्त भट्ट के घर शिव पुराण कथा में गए थे। इसी दौरान कूलर में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही अचेत हो गए। स्वजन उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।भुवन घर इकलौता चिराग थे और पिता की मौत के बाद घर में मां व बहन की देख-रेख वही करते थे। भुवन की शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से घर में मातम पसर गया है।वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। कोतवाल विजय मेहता ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×