ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 19, 2025 08:29 PM IST
  • Updated: August 19, 2025 08:29 PM IST
राष्ट्रीय

जागतोली दशज्यूला महोत्सव की तैयारियां शुरू

रुद्रप्रयाग।  नन्दाष्टमी के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक होने वाले इस मेले को लेकर दशज्यूला क्षेत्रवासियों सहित संस्कृति प्रेमी, प्रवासी निवासी एवं धियाणियों में उत्साह है। महोत्सव को लेकर जानकारी देते हुए मेला समिति के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सारी वार्ड जयवर्धन काण्डपाल ने बताया कि 1958 से जागतोली में शुरू हुए मेले को 2019 में क्षेत्र के युवाओं ने वृहद रूप में आयोजित कर तीन दिवसीय बनाया। यह मेला प्रतिवर्ष नन्दाष्टमी से शुरू होता है। जिसमें स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता, महिला मंगल दलों के कार्यक्रमों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाता है। साथ ही यह आयोजन दशज्यूला क्षेत्र को नयी पहचान भी दे रहा है। मेले के सचिव कालिका काण्डपाल ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की विक्री, विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के स्टालों, उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक रोहित चौहान, शिवानी नेगी, जय केदारकला मंच सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति इस वर्ष मेले के आकर्षण का केन्द्र होंगे। 

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×