ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 03, 2025 03:07 PM IST
राजनीति

AI वीडियो पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का हमला, BJP का पलटवार—‘नामदार को कामदार PM नहीं भाते’

कांग्रेस की नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई वीडियो साझा किया है। छह सेकंड के वीडियो में पीएम मोदी को वैश्विक मंच पर चायवाले के तौर पर दर्शाया गया है। उनके एक हाथ में चाय की केतली है और दूसरे हाथ में ग्लास।

भाजपा ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "नामदार कांग्रेस ओबीसी समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर पा रही।"

पूनावाला ने लिखा, "पीएम मोदी एक गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं। कांग्रेस ने पहले भी उनकी पृष्ठभूमि का मज़ाक उड़ाया था। उन्होंने पीएम को 150 बार गालियां दीं और बिहार में उनकी मां को भी गालियां दी गईं। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।"

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×