प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएंदी हैं। पीएम मोदी ने (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा:
"राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे राज्य के विकास यात्रा को नई ऊर्जा देने और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करें।"
प्रधानमंत्री की इस शुभकामना पोस्ट को बड़ी संख्या में लाइक और रीट्वीट किया गया। पीएम की सराहना से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उत्साहित दिखाई दिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जो पिछले दो वर्षों से प्रदेश में सुशासन, विकास और पारदर्शिता को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल कर रहे हैं, उन्हें प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं ने विशेष राजनीतिक महत्व भी दिया है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik