जनपद पिथौरागढ़ में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में अभियान में पाया गया कि कृषि हेतु पंजीकृत ट्रैक्टरों का अवैध व्यावसायिक उपयोग हो रहा था, कई वाहन बिना वैध दस्तावेज या नंबर प्लेट के सड़कों पर चल रहे थे और कुछ चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। कार्रवाई के दौरान 5 वाहन सीज किए गए और प्रत्येक पर लगभग ₹40,000 का जुर्माना लगाया गया। प्रवर्तन दल के सदस्य सीमा राणा, बलदेव, बहादुर और महेंद्र अभियान में शामिल रहे। विभाग ने भविष्य में भी नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है और सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik