ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: January 24, 2026 10:39 PM IST
  • Updated: January 24, 2026 10:42 PM IST
उत्तराखंड

पिथौरागढ़: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या, खुद थाने पहुंच कर किया आत्मसमर्पण

पिथौरागढ़/एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति स्वयं थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना सीमांत पिथौरागढ़ जिले में सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश राम, मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का निवासी है और वर्तमान में पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। राजेश राम महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है और करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार तड़के राजेश राम और उसकी पत्नी नीलम (30) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश राम ने गुस्से में आकर सुबह करीब साढ़े चार बजे चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पिथौरागढ़ कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचायतनामा भर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×