ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 31, 2025 11:07 PM IST
उत्तराखंड

रुद्रपुर में खुलेआम फायरिंग कर फिर फैलाई दहशत

रुद्रपुर के अलग-अलग क्षेत्र से वायरल हुए वीडियो ने एक बार फिर जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। एक वीडियों में कुछ युवक एक गली में फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो रम्पुरा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जिसमें एक दीवार की एक तरफ कुछ कार्यक्रम चल रहा है वहीं दूसरी तरफ से कुछ युवक आते है और उनमें से एक युवक दीवार पर फायरिंग कर देता है। फायरिंग से वहां खड़े लोगों में हड़कंप मच जाता है और लोग भागने लग जाते हैं। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। जिसकी फुटेज तेजी से वायरल हो रही है। रम्पुरा क्षेत्र में फायरिंग की घटनाएं आम हो गई है। छोटी से विवाद में लोग हथियार और तमंचे निकाल लेते हैं। चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने बताया की मामला संज्ञान में आया है। युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। वहीं टुकटुक चालकों में सवारी भरने को लेकर विवाद देखने को मिला। आरोप है कि एक चालक ने क्रम तोड़ते हुए पहले सवारी बैठाने की कोशिश की। विरोध होने पर उसने गुस्से में चाकू निकालकर अन्य चालकों को धमकाना शुरू कर दिया। अचानक बनी स्थिति से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को बाजार चौकी भेज दिया। घटना अग्रसेन चौक की बताई जा रही है। बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री ने बताया कि मामले में चालक से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×