देहरादून। उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम से उड़ा देने की धमकी देने केे मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। धमकी देने वाला युवक हरियाणा का बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कम्पूयटर/ईलैक्ट्रानिक डीवाईस का उपयोग करते हुए उत्तराखंण्ड में स्थित सभी पुलिस थानो को बम के धमाके से सम्बन्धित आतंकी घटना से सम्बन्धित पोस्ट/धमकीपूर्ण पोस्ट को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया, जिससे आमजन में भय एवं आतंक का वातावरण उत्पन्न हुआ तथा उत्तराखण्ड पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एवं लोक शांति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होने की संभावना है। प्रारम्भिक जांच में उक्त पोस्ट से संबंधित मोबाइल नम्बर उससे संबंधित व्यक्ति जसप्रीत सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह निवासी 9619/6 अम्बाला सिटी, हरियाणा का विवरण प्राप्त हुआ है। साथ ही उक्त पोस्ट को प्रसारित करने में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता भी प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रही है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि उक्त कृत्य जानबूझकर जनता में भय, आतंक एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने तथा पुलिस विभाग को धमकाने के उद्देश्य से किया गया प्रतीत होता है व अपराध सोशल मिडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम द्वारा प्रचारित किया गया है। बहरहाल पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदुमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik