ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा भाजपा नेता एवं फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद इंजीनियर जैन ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
इंजीनियर चैरब जैन लंबे समय से राजनीति, समाज सेवा और शिक्षा—तीनों क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उनकी यूनिवर्सिटी से पूरे देश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, साथ ही वे शिक्षा के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
भव्य समारोह में सम्मान प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण और मानवता के उत्थान के मूल्यों को जीवन में उतारना है।" उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को किताबों के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, संवेदनशीलता और रचनात्मक सोच से भी समृद्ध कर रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के तहत प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ इंटर्नशिप, स्किल ट्रेनिंग और करियर एक्सपोजर के नए अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। इससे छात्रों को नवाचार व स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
सम्मान प्राप्त करने पर इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री से सम्मानित होना बड़ा गौरव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी राज्य में शिक्षा के उत्थान के प्रति गंभीर हैं और लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं, जिससे युवाओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
इंजीनियर जैन ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल नौकरी या अंकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मनुष्य के सर्वांगीण विकास, चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास का साधन है। शिक्षा व्यक्ति में तर्कसंगत सोच का विकास करती है और उसे समाज तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से लड़कियां आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बन सकती हैं, जिससे वे परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik