नानकमत्ता। पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नानकमत्ता में संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओ में संकुल रुद्रपुर के नौ विद्यालय के 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर ने, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किच्छा ने तथा तरुण वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर ने प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर ने प्राप्त किया। मूर्तिकला प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर ने, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नानकमत्ता ने प्राप्त किया। गीत प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर ने प्राप्त किया। अंताक्षरी प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर में प्राप्त किया। कथाकथन प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नानकमत्ता ने प्राप्त किया। आशु भाषण प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर ने प्राप्त किया। आशु भाषण में तरुण वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर ने प्राप्त किया। लोक नृत्य में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खटीमा ने प्राप्त किया। स्वरचित कविता में किशोर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज रुद्रपुर ने, तरुण वर्ग में प्रथम स्थान पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नानकमत्ता ने प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सितंबर माह में ऋषिकेश में आयोजित होने वाली प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। मंच संचालन संजय गहतोड़ी ने किया। यहां श्रीपाल राणा, रामदत्त जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, डॉ.सीता मेहता, डॉ.इंदुबाला, डॉ.मनोज जोशी, वीरेन्द्र तिवारी, प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik