ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 19, 2026 03:18 PM IST
अपराध

देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

देहरादून। जिले के विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत युवक को अवैध हथियार (देशी तमंचा) और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इस हथियार को केवल अपना रुतबा जमाने और दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए अपने पास रखता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर और अभियान के दिशा-निर्देशों के तहत सूचना मिली थी कि संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जाए। इसी क्रम में 18 जून की रात  पुलिस टीम ने कुल्हाल विद्युत गृह के पास तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक अल्टो कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो गाड़ी के भीतर एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
 वाहन चालक से जब हथियार रखने के वैध लाइसेंस के बारे में पूछा गया, तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। वैध कागजात न होने के कारण पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान मोनिश (19 वर्ष), पुत्र जब्बार अली, निवासी वार्ड नंबर-04, कुंजा मद्रालियो, थाना पुरुवाला, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×