ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 15, 2025 12:52 PM IST
उत्तराखंड

17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में डीएम की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित

जनता को सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध कराने और समस्याओं का तुरंत समाधान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 17 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक ग्राम क्वासी इंटर कॉलेज प्रांगण, चकराता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे, और विभागीय स्टॉल्स के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग पूरी तैयारी के साथ शिविर में भाग लें और जनता को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करें।

शिविर में उपलब्ध सेवाएँ:

समाज कल्याण व महिला कल्याण विभाग:

  • वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान व परित्यक्ता पेंशन

  • छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

  • शादी अनुदान फार्म भरवाना

डीडीआरसी:

  • दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड

  • कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण व उपचार

  • कृत्रिम अंग वितरण

स्वास्थ्य विभाग:

  • सामान्य जांच शिविर

  • दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्माण

  • कुपोषित बच्चों का सर्वे और उपचार

  • नशामुक्ति काउंसलिंग, पोषण, टीकाकरण

  • गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच व औषधि वितरण

  • अटल आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन और वितरण

आईसीडीएस विभाग:

  • कुपोषित शिशु, किशोरियों, महिलाओं का चिन्हीकरण

  • पोषाहार वितरण

  • नंदागौरा, पीएम मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, किशोरी किट के फॉर्म भरवाना

ग्राम्य विकास विभाग:

  • मनरेगा कार्य की मांग, जॉबकार्ड, भुगतान संबंधित प्रकरण

  • पीएमएवाई आवास आवेदन

  • एनआरएलएम/रीप नए सदस्यों का जोड़ना

  • समूहों को सीसीएल के प्रस्ताव पर स्वीकृति

पंचायत राज व शिक्षा विभाग:

  • परिवार रजिस्टर की नकल

  • जन्म-मृत्यु पंजीकरण

  • रोजगार मेला और युवाओं की काउंसलिंग

  • एमडीएम, रमसा व आरटीई से जुड़ी सेवाएँ

खाद्य विभाग:

  • राशन कार्ड सत्यापन, संशोधन और दुरुस्तीकरण

  • राज्य खाद्य योजना के राशन कार्ड वितरण

कृषि व उद्यान विभाग:

  • बीज, कीटनाशक, लघु यंत्र वितरण

  • किसानों की समस्याओं का समाधान

सहकारिता, रेशम, मत्स्य, दुग्ध विभाग:

  • खाद्य बीज उपलब्धता

  • समितियों के सदस्य चयन

  • केसीसी लाभार्थियों का चयन

विद्युत व पेयजल विभाग:

  • बिल सुधार, नए कनेक्शन वितरण

लोनिवि, एनएचएआई, पीएमजीएसवाई:

  • राजमार्ग, राज्य मार्ग, ग्रामीण मार्ग से संबंधित समस्याओं का समाधान

सिंचाई विभाग:

  • सिंचन क्षमता विस्तार संबंधी कार्य

उद्योग व खादी ग्रामोद्योग:

  • स्वरोजगार आवेदन व प्रशिक्षण

राजस्व विभाग:

  • आधार कार्ड निर्माण व संशोधन

  • आय, जाति, चरित्र, स्थायी निवास, उत्तराधिकार मामलों का निस्तारण

लीड बैंक:

  • वंचित परिवारों का 100% बैंक लिंकेज

  • पीएम जीवन ज्योति, पीएम जीवन सुरक्षा योजना

  • सीसीएल व स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन निस्तारित

पर्यटन व श्रम विभाग:

  • होम स्टे, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना लाभार्थी चयन

  • श्रमिक कार्ड निर्माण, नवीनीकरण और सामग्री वितरण

  • यूसीसी के तहत पंजीकरण

जिलाधिकारी सविन बंसल ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि शिविर में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान कराएँ।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×