ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 06, 2026 12:31 PM IST
  • Updated: February 06, 2026 12:32 PM IST
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा मार्ग होगा और सुरक्षित: एनएच-107 पर भूस्खलन रोकथाम के लिए केंद्र ने दिए 130 करोड़

चारधाम यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक भूस्खलन की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने 130 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से करीब 70 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भूस्खलन न्यूनीकरण के कार्य कराए जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मुकेश पंवार के अनुसार, इस योजना से केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा मार्ग को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह मार्ग कुंड से चमोली को जोड़ते हुए तुंगनाथ और रुद्रनाथ जैसे पंचकेदार मंदिरों तक पहुंच का प्रमुख रास्ता है।

मुख्य अभियंता ने बताया कि एनएच-107 के विभिन्न खंडों—रुद्रप्रयाग–अगस्त्यमुनि, अगस्त्यमुनि बाईपास, काकरगाड़–गुप्तकाशी, गुप्तकाशी–फाटा और फाटा–सीतापुर—पर दो लेन सड़क के साथ-साथ भूस्खलन रोकथाम के कार्य किए जाएंगे। इससे यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दोनों मजबूत होंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। भूस्खलन रोकथाम और सड़क चौड़ीकरण के सभी कार्य राज्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराए जाएंगे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×