ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: January 25, 2026 07:37 PM IST
  • Updated: January 25, 2026 07:42 PM IST
उत्तराखंड

एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन

रामनगर स्थित एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज में 79 यूके बटालियन एनसीसी (आर्मी विंग) नैनीताल एवं 05 यूके नेवल बटालियन नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का सोमवार को सफल समापन हो गया। इस परीक्षा में रामनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग (आर्मी व नेवल) के कुल 266 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चंद्र पांडे ने बताया कि परीक्षा के दौरान कैडेट्स का ड्रिल, मानचित्र अध्ययन, शस्त्र प्रशिक्षण, सामान्य ज्ञान, शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन किया गया।
79 यूके बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अवजीत मेहता तथा 05 यूके नेवल बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह के निर्देशन में एनसीसी अधिकारियों द्वारा परीक्षा की निगरानी की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वहीं एनसीसी अधिकारी कैप्टन पंकज जैन ने बताया कि इस प्रकार की परीक्षाएं युवाओं को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। परीक्षा के सफल आयोजन में 05 यूके नेवल बटालियन से लेफ्टिनेंट कमांडर अनिल मन्हास, सतीश शर्मा (एलसीओएम), दिव्या यादव (जीसीआई) सहित जीआईसी मालधनचौड़, एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज रामनगर, जीआईसी ढिकुली, जीआईसी मंगोली, जीआईसी करनपुर, जीआईसी धमोला, जीआईसी कालाढूंगी एवं सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रामनगर के एनसीसी अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही पूर्व एनसीसी अधिकारी कैप्टन चंद्र शेखर मिश्र, सूबेदार प्रदीप रोका, हवलदार करम सिंह, एक्स-सर्विसमैन जसवंत सिंह एवं ट्रेनिंग क्लर्क दीपांकर उपाध्याय ने भी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर पूर्व एनसीसी अधिकारी कैप्टन चंद्र शेखर मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, साहस, नेतृत्व, भाईचारा एवं सेवा भावना का विकास करना है। एनसीसी कैडेट्स को साहसिक गतिविधियों के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सफल कैडेट्स को एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो आगे की एनसीसी ट्रेनिंग एवं रक्षा सेवाओं में करियर के लिए सहायक सिद्ध होगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×