ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 01, 2025 08:25 PM IST
उत्तराखंड

महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया

हरिद्वार।  महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 का आयोजन किया गया। इस बार कार्यक्रम का विषय सभी के लिए पौष्टिक आहार रखा गया। शुभारंभ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, पैरेंट गवर्निंग बॉडी के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, महाविद्यालय की सचिव डॉ. वीणा शास्त्री, ट्रस्टी डॉ. विशाखा कुमार, प्राचार्य डॉ. गीता जोशी और डायरेक्टर डॉ. अल्पना शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि अनीता भारती ने कहा कि सभी को पौष्टिक आहार लेना चाहिए, जिससे शरीर स्वस्थ रहे। डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों में संतुलित आहार और उपचारात्मक पोषण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×