ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 27, 2026 04:58 PM IST
  • Updated: March 27, 2026 04:58 PM IST
उत्तराखंड

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम नैनीताल की बड़ी बैठक: राजनीतिक दलों को बीएलए (BLA) की शत-प्रतिशत नियुक्ति के निर्देश

नैनीताल के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने आगामी 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिलाधिकारी ने सभी दलों से अपील की है कि वे हर बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) की शत-प्रतिशत नियुक्ति जल्द पूरी करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटिरहित रहे।

बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद की 6 विधानसभाओं के 1010 बूथों पर अब तक भाजपा ने 94.95% और कांग्रेस ने 71.51% बीएलए नियुक्त कर लिए हैं। वर्तमान में बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं की मैपिंग का काम तेजी से चल रहा है, जो अब तक 88.14 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अप्रैल के पहले सप्ताह में इस विशेष अभियान की औपचारिक घोषणा होने की संभावना है, जिसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए बैठक में “Book a Call with BLO” पहल की भी जानकारी दी गई। इसके जरिए मतदाता सीधे अपने बीएलओ से फोन पर बात कर नाम जुड़वाने या संशोधन जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. पाण्डे सहित भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भी राजनीतिक दलों के साथ ऐसी समन्वय बैठकें जारी रहेंगी।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×