विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ ग्राम इठारना में सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को शासन की योजनाएँ, सेवाएँ और सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था।
डीएम ने कहा कि “दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाला हर बुजुर्ग, महिला और बच्चा सरकार व जिला प्रशासन के लिए प्रथम व्यक्ति है। शिविर में मिले प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।”
जिलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं, मांगों और अपेक्षाओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारणसुनिश्चित किया जाए और जो पात्र लोग अभी तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें तुरंत लाभान्वित किया जाए।
शिविर में 35 से अधिक विभागों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
शिक्षा विभाग के स्टॉल पर जीआईसी इठारना के विद्यार्थियों ने अपने तैयार प्रोडक्ट की प्रस्तुति दी।
अवनीश रावत ने मिश्रित खेती पर आधारित प्रोजेक्ट दिखाया, जबकि कनिष्का पुंडीर ने आपदा बचाव से जुड़े मॉडल का प्रदर्शन किया।
ग्राम पंचायत रानीपोखरी को कूड़ा निस्तारण वाहन की मौके पर स्वीकृति
मृत पशु के शव निस्तारण हेतु भूमि चयन का निर्देश राजस्व विभाग को
ग्राम पंचायत गदुल में आधार व श्रम कार्ड शिविर लगाने के निर्देश
50 आधार कार्ड निर्मित
2 जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र जारी
2 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी
180+ लोगों की स्वास्थ्य जांच
102 सामान्य ओपीडी, 15 गायनी ओपीडी
30+रक्त जांच, 16 टीबी जांच, 2 एक्स-रे
33 आयुष्मान कार्ड बनाए
11 गैस कनेक्शन आवेदनों पर कार्यवाही
6 राशन कार्ड आवेदन
2 महालक्ष्मी किट, 10 किशोरी किट वितरित
3 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृत
कृषि विभाग द्वारा 3 किसानों को 1.65 लाख अनुदान राशि
उद्यान विभाग ने 12 लाभार्थियों को 50% अनुदान दिया
पशुपालन विभाग द्वारा 30 लोगों को पशु औषधि वितरण
समाज कल्याण विभाग ने 46 लाभार्थियों को 132 सहायक उपकरण दिए
64 छात्र-छात्राओं की रोजगार काउंसलिंग
शिविर में 200 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का तुरंत समाधान किया गया। शेष मामलों को विभागीय स्तर पर समयबद्ध निस्तारण के लिए अग्रसारित किया गया।
शिविर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहर, ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढोंडियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik