नैनीताल। जिले में नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि नैनीताल एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी को शिकायत मिली थी कि लालकुआं क्षेत्र में एक युवक नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा है। नैनीताल एसएसपी ने इस मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले के जांच शुरू की। पीड़िता की तहरीर के अनुसार करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के माध्यम से आरोपी ने उससे संपर्क किया।
पीड़िता के अनुसार इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की कुछ निजी जानकारी हासिल की। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर लिया और धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया।
आरोप है कि जब दोनों के बीच अच्छी तरह के बातचीत होने लगी तो आरोपी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि उनसे आरोपी की इस हरकत का विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि वो उसके एआई से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम की धाराएं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik