ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 22, 2026 02:59 PM IST
राष्ट्रीय

नाबालिग ने की बड़े भाई, भाभी व भतीजे की हत्या

गोरखपुर। पारिवारिक कलह के चलते एक नाबालिग ने अपने बड़े भाई, भाभी व भतीजे की गंडासे से काट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
यह वारदात आज तड़के 3 बजे जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बांसगांव थाना क्षेत्र में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो मंजिला घर में मां—बाप और बड़े भाई का परिवार नीचे की मंजिल में रहता था। ऊपर के कमरे में छोटा भाई रहता था। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई, पत्नी और, दो बच्चों— के साथ सोया था। रात 3 बजे आरोपी भाई उसके कमरे में घुसा। सब गहरी नींद में थे। उसने गड़ासे से बेड पर सो रहे बड़े भाई, भाभी और बेटे पर ताबड़तोड़ वार किए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 9 साल की भतीजी ने उसे हत्या करते देख लिया और चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागी। चीख सुनकर माता—पिता जाग गए। पिता बड़े बेटे के कमरे में गए, जहां तीनों की लाश पड़ी हुई थीं। छोटा बेटा खून से सना गड़ासा लेकर कमरे से बाहर निकल रहा था। आरोपी ऊपर वाली मंजिल पर जाकर चुपचाप बैठ गया। पिता ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पिता ने उन्हें बताया कि छोटे बेटे ने ही हत्या की है। वह ऊपर वाले कमरे में बैठा है। पुलिस ऊपरी मंजिल पर गई तो आरोपी गड़ासा हाथ में लेकर फर्श पर बैठा मिला। कमरा खुला था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
छोटे भाई ने ऐसा क्यों किया यह साफ नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पारिवारिक दुकान से जुड़े विवाद की बात सामने आई है जिस पर छोटा बेटा बैठता था। लेकिन बड़ा भाई जो बाहर नौकरी करता था वापस घर आ गया था। छोटे भाई को लगता था कि दुकान पर बड़ा भाई कब्जा कर लेगा। इसे लेकर आए दिन घर में विवाद होने लगा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×