ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: October 12, 2026 04:17 PM IST
  • Updated: October 12, 2026 04:41 PM IST
राज्य

बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में भीषण आग,लाखों के नुकसान की आशंका

देहरादून। सोमवार सुबह राजधानी देहरादून में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल में बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में भीषण आग लग गयी। सूचना मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ओर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।  इस अग्निकांड में जानहानि के नुकसान की कोई सूचना नही है। आग लगने से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकी कॉम्प्लेक्स में स्थित तीसरी मंजिल पर बाला जी ड्रेस एम्पोरियम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं कुछ ही देरी में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस ओर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों लगी। साथ ही आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। नगर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुकान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है ओर घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। वहीं पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। जिस इलाके में आग लगी वो राजधानी देहरादून का व्यस्ततम इलाका है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×