ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 21, 2025 10:59 PM IST
उत्तराखंड

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर हुआ  सामूहिक श्राद्ध तर्पण संस्कार का आयोजन

हरिद्वार।   शांतिकुंज में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में सामूहिक श्राद्ध तर्पण संस्कार का आयोजन किया गया। चार विभिन्न स्थलों पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कुल 24 पारियों में 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेते हुए अपने पूर्वजों एवं पितरों की आत्मा की शांति हेतु श्राद्ध कर्म सम्पन्न किया। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड सहित देश भर के विभिन्न आपदाओं, दुर्घटनाओं और प्राकृतिक संकटों में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भी प्रार्थनाएं कीं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को एक वृक्ष लगाने का संकल्प भी दिलाया गया ताकि पितृ श्राद्ध को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा सके। व्यवस्थापक श्री योगेन्द्र गिरि ने बताया कि शांतिकुंज ने सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ ही समाज में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार की दिशा में भी एक प्रेरणास्पद पहल है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×