ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 27, 2026 12:45 PM IST
अपराध

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रुद्रपुर। दिनेशपुर थाना क्षेत्र में  विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर मारपीट बौर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए है।  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले की रहने वाली थी, जबकि वर्तमान में वह अपने पति के साथ दिनेशपुर में रह रही थी। साल 2016 में दोनों का विवाह रुद्रपुर में हुआ था। दोनों की एक नौ वर्षीय पुत्री है। व्यक्ति की यह दूसरी शादी थी और पहली पत्नी का साल 2015 में बीमारी के कारण निधन हो गया था, जिससे उनके दो बच्चे हैं।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसका पति अक्सर मारता-पीटता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोप है कि कुछ समय पहले भी दामाद ने बेटी कुछ दिनों पहले घर से निकाल दिया था। बाद में परिवार और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद उसे दोबारा घर में रखा गया, लेकिन उसके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना बंद नहीं हुई। मायके पक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×