जनपद पिथौरागढ़ में मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सहित सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा। विशेष रूप से पाताल भुवनेश्वर और हाट कालिका मंदिर में चल रहे कार्यों में तेजी लाने, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग और अन्य सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik