ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 18, 2026 03:48 PM IST
  • Updated: February 18, 2026 03:49 PM IST
उत्तराखंड

मनोरमा डोबरियाल शर्मा की 11वीं पुण्यतिथि: हरीश रावत बोले- 'देहरादून को विश्व पटल पर दिलाई पहचान', हरक सिंह ने बताया संघर्ष की प्रतीक!

देहरादून। राजधानी देहरादून की प्रथम मेयर और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बुधवार को कचहरी रोड स्थित चौपाल कार्यालय में आयोजित सभा में राजनीति, समाजसेवा और राज्य आंदोलन से जुड़े चेहरों ने एक सुर में कहा कि मनोरमा जी का व्यक्तित्व संघर्ष और सेवा का पर्याय था।

हरीश रावत ने याद किया 'विश्व पटल वाला योगदान' पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी संवेदनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, "देहरादून की पहली मेयर के रूप में उन्होंने शहर को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी। राज्यसभा सांसद रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड के सरोकारों और यहां की समस्याओं को संसद के भीतर जिस मजबूती से उठाया, वह आज भी मिसाल है।"

संघर्ष की प्रतीक थीं मनोरमा: हरक सिंह रावत चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मनोरमा डोबरियाल शर्मा उत्तराखंड में संघर्ष की प्रतिमूर्ति थीं। राज्य निर्माण आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका और महिलाओं के हक के लिए उनकी लड़ाई को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी राज्य गठन में उनके बलिदान को याद किया।

देहरादून को बी-2 श्रेणी दिलाने का श्रेय कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कामरेड जगदीश कुकरेती ने एक महत्वपूर्ण पहलू पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देहरादून को बी-2 श्रेणी का दर्जा दिलाने में मनोरमा जी का असीम योगदान था। उनके इसी प्रयास की बदौलत आज समस्त केंद्रीय कर्मचारियों को 7 प्रतिशत अतिरिक्त डीए (महंगाई भत्ता) प्राप्त हो रहा है।

अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प फाउंडेशन की अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि वह दिवंगत सांसद के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए हमेशा समर्पित रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन मोहन सिंह नेगी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ आंदोलनकारी मोहन खत्री, हरीश भंडारी, राकेश सती और प्रभात डडरियाल समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी 'मेयर दीदी' को याद किया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×