ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 24, 2026 04:51 PM IST
राज्य

बंगाल में ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण होता रहा वंदे मातरम का अपमानःविजयवर्गीय

हरिद्वार। हरिपुरकलां स्थित नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट के लोकार्पण अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के नागरिक प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वंदे मातरम् पूरे देश में अनिवार्य है, परंतु बंगाल में ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की राजनीति के कारण में इसका अपमान होता था।
े बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हैं और धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होंने बंगाल में सभी विद्यालयों और मदरसों में वंदे मातरम् को अनिवार्य किया।  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि काकरोच जनता पार्टी भारत के खिलाफ चल रही अंतरराष्ट्रीय साजिश का एक उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि गाय का संरक्षण केवल सरकार का कार्य नहीं, बल्कि सामूहिक कार्य है, हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। गाय माता में कहा जाता है कि 33 करोड़ देवी देवताओं का वास हैं।
उन्होंने कई संतों को देखा है जो पहले गाय को जौ गेहूं खिलाते हैं , फिर गाय के गोबर से जौ गेहूं के दानों को अलग करके उनको सुखाकर फिर उसका आटा बनाकर तब उसका भोजन करते थे।
देवभूमि में अभी भी कई ऐसे संत हैं, इन संतों में राजेंद्र दास महाराज भी शामिल हैं। उनके साथ आहार लेने का सौभाग्य उन्हें भी मिला है। उन्होंने कहा कि गाय के प्रति लोगों की आस्था बहुत है, शासन करें यह जरूरी नहीं है लेकिन समाज की अपनी जिम्मेदारियां हैं, लोग बूढ़ी होने पर गाय को छोड़ देते हैं। केवल शासन के भरोसे गाय की रक्षा नहीं हो सकती है, समाज को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×