ऋषिकेश। रात्रि के समय ऋषिकेश–हरिद्वार मार्ग पर पीएनबी सिटी गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब हरिद्वार की ओर से आ रही एक एक्सयूवी कार अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
ऋषिकेश कंट्रोल रूम 112 द्वारा सूचना दी गई कि पीएनबी सिटी गेट के समीप एक कार ने रोड किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी है, जिसमें तीन से चार लोगों के हताहत होने की आशंका है। सूचना मिलते ही ऋषिकेश कोतवाली, श्यामपुर चौकी एवं आईडीपीएल चौकी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
मौके पर जांच में पाया गया कि हरिद्वार की ओर से आ रही एक्सयूवी कार संख्या UK07 FS 5587 ने सड़क किनारे खड़े ट्रक संख्या HR 58 A 9751 को जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी शवों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अचानक सड़क पर गाय आ जाने के कारण चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik