हल्द्वानी: आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली चोरी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी रोकने हेतु विभागीय और विजिलेंस टीम सक्रिय होकर छापेमारी करें और टीम को हर तरह से सुरक्षा प्रदान की जाए।
आयुक्त ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में कर्मचारी लंबे समय से तैनात हैं, उनका अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए। साथ ही, अवैध रूप से बिजली लेने वालों के खिलाफ नियमित चेकिंग अभियान और एफआईआर दर्ज कराई जाए।
मुख्य अभियंता गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे अधिक लाइन लॉस आजादनगर फीडर में 87 प्रतिशत और गांधीनगर फीडर में 70 प्रतिशत है। इस पर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik