नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा टल गया। जब स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट स्ग् 147 के टेकऑफ के दौरान इंजन में खराबी आ गई। इसके बाद उसमें आग लग गई. पायलटों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई के चलते विमान को रनवे पर ही रोक लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस दौरान छह यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट दिल्ली से स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के लिए रवाना हो रही थी। विमान ने जैसे ही रनवे पर टेकऑफ के लिए गति पकड़ी तभी उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद आग लगने की घटना सामने आई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तत्काल टेकऑफ को रद्द कर दिया। आपातकालीन प्रक्रियाएं लागू कर दी गईं। विमान में कुल 228 यात्री व चार बच्चे सवार थे। सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड्स व सीढ़ियों के माध्यम से बाहर निकाला गया। निकासी के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति में छह यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात ये है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik