ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: August 28, 2025 08:06 PM IST
राष्ट्रीय

राजस्व उपनिरीक्षक की संदिग्ध मौत की मजिस्ट्रेट जांच

रुद्रपुर । राजस्व उपनिरीक्षक तहसील बाजपुर दौलत सिंह की 27 अगस्त को हुई संदिग्ध मौत की मजिस्ट्रेट जांच होगी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने संज्ञान लेते हुए उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह को नामित किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक गत दिवस 27 अगस्त को राजस्व उपनिरीक्षक तहसील बाजपुर, निवासी तालबपुर, तहसील जसपुर दौलत सिंह की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। उक्त राजस्व उप निरीक्षक वर्तमान में प्रकाश सिटी, तहसील काशीपुर में किराये के मकान में निवास करते थे। परिजनों के साथ पुलिस टीम ने पंचनामा भरते हुए मृतक का राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में पोस्टमार्टम कराया था। डीएम के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक दौलत सिंह की मृत्यु के स्पष्ट कारण जानने हेतु मजिस्ट्रीयल जांच आवश्यक है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह को मजिस्ट्रेट जांच के लिए नामित करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×