ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 10, 2025 11:39 AM IST
उत्तराखंड

“दहशत में इलाके के लोग: गुलदार के हमले में जल निगम चौकीदार की दर्दनाक मौत”

बाराकोट (उत्तराखंड)। क्षेत्र में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह च्यूरानी गांव में गुलदार ने एक ग्रामीण पर घातक हमला कर दिया, जिसमें 45 वर्षीय देव सिंह अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। देव सिंह जल निगम में अंशकालिक चौकीदार के रूप में तैनात थे।

घटना सुबह तब हुई जब देव सिंह जंगल शौच के लिए गए थे। कुछ देर बाद आसपास कुत्तों के जोरदार भौंकने पर उनकी पत्नी ऊषा देवी को अनहोनी का आभास हुआ। जब वह घर से लगभग सौ मीटर दूर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि गुलदार उनके पति को झपटकर दबोच चुका है। ऊषा देवी के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की तरफ भाग गया, लेकिन तब तक देव सिंह के गले पर गहरे घाव और अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

12 घंटे में दूसरा हमला, ग्रामीणों में दहशत

ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार ने सोमवार शाम को भी ऊषा देवी पर हमला करने की कोशिश की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गई थीं। मात्र 12 घंटे के भीतर दोबारा हमला होने से क्षेत्र में भारी दहशत फैल गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। डीएम मनीष कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए मानव–वन्यजीव संघर्ष को रोकने की मांग की है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×