ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 02, 2026 08:49 PM IST
  • Updated: March 02, 2026 08:49 PM IST
उत्तराखंड

लालकुआं के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट व्यवसायी को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पत्रकार और पुजारी ने बचाई जान

हल्दूचौड़ स्थित होली मिलन समारोह से अपने घर लौट रहे नगर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट व्यवसायी ललित भट्ट एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। आईओसी डिपो के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-1 तहसील कार्यालय मुख्य द्वार निवासी लगभग 50 वर्षीय ललित भट्ट बीती शाम हल्दूचौड़ में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लालकुआं लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना के बाद घायल अवस्था में सड़क के बीच पड़े भट्ट को वहां से गुजर रहे वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत और मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी ने देखा। दोनों ने तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए उन्हें सुरक्षित सड़क किनारे पहुंचाया और बिना देर किए लालकुआं के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उनके सिर, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं तथा उनका उपचार जारी है।
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी के अचानक दुर्घटना में घायल होने की खबर फैलते ही क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। समय पर मिली मदद से एक बड़ी अनहोनी टल गई, वहीं पत्रकार और पुजारी की संवेदनशीलता व तत्परता की नगरभर में सराहना की जा रही है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×