ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 24, 2026 09:31 PM IST
  • Updated: March 24, 2026 09:34 PM IST
उत्तराखंड

लालकुआं में गैस संकट गहराया: वितरण ठप, उपभोक्ता परेशान

लालकुआं समेत बरेली रोड और बिंदुखत्ता क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। मंगलवार को इन इलाकों में गैस वितरण पूरी तरह ठप रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पिछले करीब 15 दिनों से गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन की निगरानी में वितरण किया जा रहा है, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति बेहद कम साबित हो रही है।

हाल ही में ईद और रविवार की छुट्टी के बाद मंगलवार को भी सप्लाई बाधित रही, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम में गैस सिलेंडर पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। एजेंसी प्रबंधक जीवन सिंह ने बताया कि काशीपुर प्लांट से सिलेंडरों की एक गाड़ी मंगाई गई है, जिसमें करीब 360 सिलेंडर होंगे और इसके शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं क्षेत्र में प्रतिदिन 600 से अधिक सिलेंडरों की खपत होती है, जिससे साफ है कि सप्लाई और मांग के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है।

इस पूरे मामले पर डॉ मोहन बिष्ट से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं डीएसओ मनोज बर्मन का कहना है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के देहरादून स्थित अधिकारियों से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट की जा रही है।

लालकुआं, 25 एकड़, इंदिरानगर, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्रों से उपभोक्ता लगातार अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं। गैस वितरण ठप होने से जहां दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं आने वाले दिनों में सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता भी बढ़ती जा रही है।

प्रशासन और संबंधित विभागों की अगली कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×