लालकुआं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर अम्बेडकर पार्क में आयोजित बैठक में व्यापारियों के बीच तीखी बहस हुई। सदस्यता अभियान और पुरानी कार्यकारिणी के कार्यकाल विस्तार को लेकर मतभेद साफ दिखे। जिला अध्यक्ष जितिन गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि पहले सदस्यता अभियान चलेगा, उसके बाद चुनाव होंगे। वर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि व्यापार मंडल पूरी तरह व्यापारियों का संगठन है और उनके निर्णय का सम्मान किया जाएगा। वहीं व्यापारी नेता भुवन पांडे ने पुरानी कार्यकारिणी का समर्थन करते हुए कहा कि कार्यकाल तीन साल के लिए बढ़ाया जाना चाहिए और उन्होंने सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया का विरोध किया। चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान जल्द ही शुरू होगा और उसके बाद चुनावी प्रक्रिया तय की जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष जितिन गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री इतेन्द्र भसीन, चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी, नगर अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। कुल मिलाकर “पहले सदस्यता, फिर चुनाव” पर सहमति बनी, लेकिन कार्यकारिणी के भविष्य को लेकर मतभेद बरकरार रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik