ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: March 19, 2026 11:50 AM IST
  • Updated: March 19, 2026 11:51 AM IST
उत्तराखंड

लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 19 वर्षीय युवक अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस को सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी।

गांधीनगर वार्ड नंबर 2 स्थित पानी की टंकी के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुदित शर्मा (19) पुत्र सोनू शर्मा, निवासी अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1, लालकुआं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 50/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल कमल विष्ट और कांस्टेबल दिलीप कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×