ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 14, 2026 03:14 PM IST
अपराध

खाई में गिरी कार, एक की मौत एक गंभीर घायल

रूद्रप्रयाग।  एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से जहंा एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी वही दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक व घायल को बाहर निकाला और दोनो का अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जवाड़ी पुल के समीप उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना जवाड़ी बाईपास की नई सुरंग के पास हुई, जिससे क्षेत्र में अफराकृतफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और जोखिम भरे हालात के बीच संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने कार में फंसे दो लोगों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देव (24 वर्ष), पुत्र ओमप्रकाश, निवासी किशनगढ़, बसंतकुंज नई दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल बालकृष्ण उर्फ तुषार (22 वर्ष), पुत्र मणिकंदन, निवासी महावीर एन्क्लेव, द्वारका, नई दिल्ली को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने से यह दुर्घटना हुई है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×