केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और केरल चुनाव प्रभारी रोहन सहगल भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं, कार्यकर्ता बैठकों और डोर-टू-डोर जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। शुक्रवार को युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने वट्टीयूरकावु विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आर. श्रीलेखा के समर्थन में मतदान की अपील की। श्रीलेखा, पूर्व केरल आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजीपी, अपने प्रशासनिक अनुभव और क्षेत्र विकास के विजन के लिए जानी जाती हैं। प्रचार कार्यक्रम में तिरुवनंतपुरम के मेयर वी.वी. राजेश सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik