ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: June 15, 2025 08:34 PM IST
  • Updated: August 07, 2025 11:34 AM IST
राष्ट्रीय

कोटेश्वर खेल मैदान में अन्य संस्थान बनाने पर करेंगे आंदोलन


नई टिहरी ।  नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के कोटेश्वर बांध के निकट खेल मैदान में यदि कोटेश्वर बांध परियोजना ने अन्य निर्माण कार्य कर अन्य कोई संस्थान बनाने का प्रयास किया, तो बांध प्रभावित जनप्रतिनिधि उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीती 7 जून को टीएचडीसी कोटेश्वर बांध परियोजना के महाप्रबंधक को एक ज्ञापन प्रेषित किया था, जिसे लेकर टीएचडीसी ने जनप्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खेल मैदान में युवा क्रिकेट टूर्नामेंट एवं अन्य खेल गतिविधियों का आयोजन विगत कई वर्षों से कर रहे हैं। जिसके चलते स्थानीय जन प्रतिनिधि यहां पर खेल मैदान को स्टेडियम बनाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन टीएचडीसी कोटेश्वर प्रशासन यहां पर मैदान में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए निर्माण करना चाहता है, जिससे खेल मैदान प्रभावित हो रहा है। जन प्रतिनिधियों ने मांग की है कि खेल मैदान के बदले में निकट ही खेल मैदान बना कर दिया जाए। इसके साथ ही वाटर स्पोर्ट्स कालेज व अन्य निर्माणाधीन संस्थान में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। जिससे बांध प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार मिल सके। जन प्रतिनिधियों में प्रधान संगठन अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, निवर्तमान प्रशासक विनोद सिंह चौहान, रघुवीर सिंह सजवाण, प्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, दरमियान सिंह रावत ने कहा कि अगर उनकी यह मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वार्ता में महाप्रबंधक एमके सिंह के अलावा परियोजना के संजय मेहर, शिव दत्त पेटवाल, प्रदीप असवाल में मामले में समय मांगा है और बताया कि अगली बैठक ईडी टीएचडीसी भागीरथी पुरम की उपस्थिति की जायेगी। अगली बैठक तक धरना-प्रदर्शन वआंदोलन स्थगित किया गया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×