ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: December 01, 2025 04:37 PM IST
उत्तराखंड

“काशीपुर: गैस एजेंसी के समीप शोरूम में लाखों की चोरी का पर्दाफाश”

आईटीआई थाना पुलिस ने गैस एजेंसी के पास स्थित शोरूम में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया है।

मामला 4 मार्च 2025 का है, जब तुषांक अग्रवाल पुत्र राजीव अग्रवाल, निवासी वेदांत हाइट्स काशीपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी दुकान 'गंगा बाथ एंड आर्ट्स' (गैस एजेंसी के सामने, जसपुर खुर्द, काशीपुर) में चोरी हुई है। 3 मार्च की सुबह जब वह शोरूम पहुँचे तो तीन गल्लों के लॉक टूटे मिले और लगभग 6 लाख रुपये गायब थे।

सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात चोरों के गल्लों का लॉक तोड़कर चोरी करते हुए दिखाई देने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर थानाध्यक्ष आईटीआई के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल व आसपास के लगभग 400–450 सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर आरोपियों के आने-जाने के मार्ग को ट्रेस किया और उनकी पहचान की।

इसी क्रम में 30 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चौकी पैगा क्षेत्र में गुलड़िया रोड स्थित मानपुर दत्तराम तिराहा के पास एक बाइक को रोका। बाइक पर पीछे बैठा युवक मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी पहचान सोमपाल पुत्र नत्थू, निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना कुन्दरकी, मुरादाबाद (उ.प्र.) के रूप में हुई। उसने अपने फरार साथी का नाम उमेश पुत्र प्रेमपाल, निवासी गागन तिराहा, संभल रोड, थाना कठघर, मुरादाबाद बताया।

बरामद बाइक भी इसी चोरी की घटना से संबंधित पाई गई। पूछताछ में सोमपाल ने बताया कि उसने अपने साथी उमेश के साथ मार्च 2025 में गंगा बाथ एंड आर्ट्स शोरूम में चोरी की थी। उसकी निशानदेही पर उसके घर से ₹2,05,000 नकद बरामद किए गए।

घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आईटीआई कुंदन सिंह रौतेला, एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एएसआई पुष्कर भट्ट, सोमवीर सिंह, कांस्टेबल राजेश भट्ट, दीपक प्रसाद, गिरीश विद्यार्थी, गिरीश कांडपाल, सुरेश चंद एवं राजेंद्र जोशी शामिल रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×