ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: February 20, 2026 05:18 PM IST
  • Updated: February 20, 2026 05:21 PM IST
उत्तराखंड

काशीपुर: RSS प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिन पर मुस्लिम मंच ने की गोसेवा।

काशीपुर। मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना... इस कहावत को चरितार्थ करते हुए काशीपुर में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं ने अनूठे अंदाज में खुशियां बांटीं। मौका था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के जन्मदिवस का। इस अवसर पर मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों ने न केवल केक काटा, बल्कि गोशाला पहुंचकर गोसेवा के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।

गोसेवा से दी जन्मदिन की बधाई

क्षेत्रीय संयोजक डॉ. हसन नूरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता द्रोणासागर स्थित गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गायों को गुड़ और चारा खिलाकर सेवा की। डॉ. हसन नूरी ने इस दौरान कहा कि डॉ. इंद्रेश कुमार का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि उनके विचार समरस समाज के निर्माण में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

गोशाला में केक काटने के साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. इंद्रेश कुमार के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की दुआ मांगी। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस आयोजन ने शहर में चर्चा बटोरी और इसे हिंदू-मुस्लिम एकता की एक मजबूत कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस खास मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष इन्जार हुसैन, इस्लामियां स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदर मिर्जा नदीम बेग, सचिव अली अनवर एडवोकेट, शमशेर खान, फारूक खान, शाकिर अंसारी, मो. आरिफ और ज़ाकिर हुसैन सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में डॉ. इंद्रेश कुमार के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प दोहराया।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×