ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: July 24, 2026 03:15 PM IST
राज्य

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना

अल्मोड़ा। शिक्षा और परीक्षा में हुई अनियमितताओं के विरोध में छात्र संगठनों ने को गांधी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
धरने को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। लाखों अभ्यर्थी वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा पेपर लीक घोटालों में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में केंद्र सरकार विफल रही है। उनका कहना था कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।धरने में भास्कर गिरी गोस्वामी, उज्ज्वल जोशी, विशाल सिंह बिष्ट, विनय कनवाल, विशाल कनवाल, अमित बिष्ट, अंकित पाठक, सुमित जोशी, अमन आर्या, कमलेश चुफाल, पंकज दानू, पीयूष जोशी, पंकज टम्टा, अमन संतोलिया, दिव्यांशु, सुदर्शन सहित बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×