ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 20, 2025 09:35 PM IST
उत्तराखंड

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में नवनिर्मित जोड़ाघर भवन का शुभारम्भ

नानकमत्ता। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहब में जोड़ा घर के लिए बनाये नये भवन को धार्मिक डेरा कार सेवा ने गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी को सौंपा। इस भवन का निर्माण धार्मिक डेरा कार सेवा ने तेजी से पूरा किया। शनिवार की सायं कार सेवा दिल्ली से पहुंचा जत्थेदार बाबा बचन सिंह व धार्मिक डेरा कार सेवा के बाबा रविंद्र सिंह ने भवन को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी को सौंपा। शुभारम्भ के अवसर पर अरदास की गयी।  उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।
संगत को समर्पित नया भवन आधुनिकतम तकनीकी से वातानुकूलित बनाया गया गया है। धार्मिक डेरा कार सेवा इन दिनों गुरुद्वारा साहिब के कर्मचारियों के लिए 100 कमरों के भवन का भी निर्माण करा रहा है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, डायरेक्त गुरवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह, जरनैल सिंह, हरभाग सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह राणा, दिलबाग सिंह, बलदेव सिंह चीमा, बाबा दारा सिंह, जसवीर सिंह मौजूद रहे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×