ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: September 02, 2025 08:55 PM IST
उत्तराखंड

बार एसोसिएशन के चुनाव में दयानंद सिंह अध्यक्ष, शक्तिप्रताप सिंह सचिव निर्वाचित

सितारगंज। बार एसोसिएशन के चुनाव में दयानंद सिंह एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। जबकि शक्ति प्रताप सिंह सचिव, मंगल सिंह उपाध्यक्ष व रामवदन सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकि राजेन्द्र कुमार व गुरमीत सिंह वरिष्ठ सदस्य निर्वाचित हुए। दयानंद सिंह तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी अधिकारी रमेश गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त थी। इस दिन तक अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट दयानंद सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट मंगल सिंह, सचिव पद के लिए एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह व कोषाध्यक्ष पद के लिए रामवदन सिंह, वरिष्ठ सदस्य के दो पदों के लिए राजेन्द्र कुमार व गुरमीत सिंह ने नामांकन पत्र जमा किये। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापिसी का समय समाप्त होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी छह पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। सभी छह पदों में एक-एक नामांकन पत्र जमा हुए थे।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×