ADVERTISMENT
  • Written By: Admin
  • Published: May 13, 2026 03:03 PM IST
उत्तराखंड

पीएम की अपील का असर,सीएम धामी की फ्लीट में हुए वाहन कम

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई अपील का असर अब देश भर में दिखाई देने लगा है। बीते दिन उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल स्कूटी से आवाजाही करते दिखाई दिए। तो वहीं अब दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट में भी कटौती कर दी गई है। सीएम धामी के काफिले में जहां पहले सुरक्षा वाहनों के साथ कुल 9 गाड़ियां चलती थी। वहीं, इसे घटकर सुरक्षा वाहनों के साथ पांच गाड़ियां कर दी गई है।
 13 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में शामिल होने के लिए तमाम मंत्री सचिवालय पहुंचे। खास बात यह रही कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सरकारी वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटी के जरिए सचिवालय पहुंचे। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने काफिले में मौजूदा वाहनों की संख्या को घटाकर पांच कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और से देशवासियों से की गई अपील का असर अब देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत माननीयों से हो गई है।
पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद के बीच गैस और अन्य ऊर्जा संसाधनों की प्रयाप्त मात्रा में सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिस कारण भारत सरकार लगातार, इस बात जोर दे रही है कि ऊर्जा संसाधनों का सीमित इस्तेमाल किया जाए। इसी बीच पीएम मोदी की ओर से हैदराबाद रैली में लोगों को संबोधित करते हुए पेट्रोल, एलपीजी गैस की खपत कम करने और अगले एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी।
पीएम मोदी ने कहा कि, पश्चिम एशिया में संकट के बीच विदेशी मुद्रा संरक्षण के लिए पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने, पार्सल परिवहन के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने और घर से काम करने का सुझाव दिया। संकट के कारण विदेशी मुद्रा बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने एक साल के लिए सोने की खरीद और विदेश यात्रा स्थगित करने का आह्वान किया है।

ADVERTISMENT

Today’s ePaper

Read today’s ePaper
ADVERTISMENT
ADVERTISMENT
×