पछुआ देहरादून क्षेत्र में शक्ति नगर के पास सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों पर धामी सरकार का बुल्डोजर सक्रिय हुआ है। करीब 11 हेक्टेयर ऊर्जा विभाग की भूमि पर 111 परिवारों ने अवैध कब्जा जमा रखा था। ऊर्जा विभाग और प्रशासन की टीम ने भारी फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। रविवार को 60 भवनों को ध्वस्त किया गया।
ध्वस्तीकरण अभियान में एक बड़ा मदरसा भी शामिल था। सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए इस मदरसे को पिछली बार कमेटी द्वारा आग्रह करने पर स्वयं हटाने का समय दिया गया था, लेकिन दो साल बाद इसे ऊंची मीनारों के साथ मस्जिद का रूप दे दिया गया। प्रशासन की टीम ने इसे भी ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और उन्होंने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया, जिसे पुलिस और प्रशासन ने नाकाम कर दिया।
दो साल पहले भी प्रशासन के अभियान में डाक-पत्थर से ढकरानी तक शक्ति नहर के दोनों किनारों से सैकड़ों भवनों को हटाया गया था। इसके बाद उत्तराखंड में निवेशकों के लिए सोलर प्लांट लगाने की योजना पर काम किया गया।
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में मौजूद सभी सरकारी भूमि में यदि अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा। नोटिस पहले ही जारी किए जा चुके हैं और पर्याप्त समय दिया गया था। अब कार्रवाई की जा रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik