रुद्रपुर । बहन की आईडी का इस्तेमाल कर एक युवक रुद्रपुर निवासी युवती को आवास विकास स्थित होटल में ले गया। इसकी भनक लगने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता होटल पहुंच गए।
कमरे में युवक को युवती के साथ देख कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को आवास विकास चैकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने युवती से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग होने की बात बताई। मामले में युवती के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गदरपुर के गदरपुरा निवासी मोहम्मद साकिब का रुद्रपुर निवासी युवती से पिछले करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम साकिब युवती को आवास विकास स्थित होटल क्राउन टाउन ले गया था। होटल में कमरा लेने के लिए उसने अपनी बहन की आईडी का इस्तेमाल किया।इसी दौरान हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हो गई। देर रात वे होटल पहुंचे और संबंधित कमरे में साकिब को युवती के साथ देख लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्होंने साकिब की पिटाई भी की। इसके बाद कार्यकर्ता दोनों को आवास विकास चैकी ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने साकिब को हिरासत में लेकर पूछताछ की और युवती के स्वजन को सूचना दी। पूछताछ में साकिब ने पुलिस को बताया कि वह और युवती करीब एक वर्ष से एक-दूसरे को जानते हैं। बाद में युवती के स्वजन चैकी पहुंचे। उनकी ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने साकिब के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






.jpeg)








Copyright © 2026 News Bank. Designed & Developed by Digital Clik